दरभंगा: दरभंगा के लहेरियासराय पोलो मैदान से भाकपा माले की राज्यव्यापी आवाहन पर निकाला गया विरोध मार्च
बिहार में लगातार हो रहे हत्या, लूट, बलात्कार, नगरनौसा में डिग्री कॉलेज की मांग पर पुलिसिया दमन, दरभंगा में फैज हत्याकांड, बहादुरपुर में यज्ञ में दलित - पिछड़ों पर बर्बर हमला के खिलाफ भाकपा(माले) के राज्यव्यापी आवाहन पर लहेरियासराय पोलो मैदान से लहेरियासराय टावर तक विरोध मार्च निकाला गया। इस संबंध में शनिवार को दोपहर 3 बजे जानकारी दी गई ।