अररिया: भगवानपुर में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में चार लोग हुए जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | Mar 5, 2024 अररिया के जोकीहाट प्रखंड के भगवानपुर गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद में हुई मारपीट की घटना में चार लोग जख्मी हो गए हैं. सभी घायलों को परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए मंगलवार को सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया है. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक की देखरेख में सभी घायलों का इलाज जारी है.