गोहाना: गोहाना की नई अनाज मंडी में सोसायटी पर किसान सरसों नहीं लेकर पहुंचे, प्राइवेट में बोली पर सरसों 4837 रुपये में खरीदी
Gohana, Sonipat | Mar 26, 2024 हैफेड की तरफ से 26 मार्च से सरसों की खरीद शुरू कर दी गई हैं।पहले दिन नई अनाज मंडी में पंजीकृत किसान सरसों की फसल लेकर नहीं पहुंचा और मंडी की तरफ से गेट पास जारी नहीं हुए।ऐसे में पहले दिन हैफेड की तरफ से खरीद नहीं की गई है। हैफेड के अधिकारियों के अनुसार जब भी किसान फसल लेकर पहुंचेंगे उनकी तरफ से फसल खरीदी जाएगी। न्यूनतम समर्थन मूल्य 5650 रु प्रति कुंतल है।