डलमऊ: सराय दिलावर गांव में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को बांटे गए पोस्टर
रविवार को समय लगभग 5:00 बजे मिशन शक्ति प्रभारी अबरार हुसैन की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित कराई गई। जिसमें सैंकड़ों महिलाओं ने सहभागिता की। इस दौरान सभी महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया एवं महिलाओं के सुरक्षा एवं स्वाभिमान के पोस्टर बांटे गए। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।