मुरैना नगर: ग्वालियर के वृद्ध साधु का मुरैना रेलवे स्टेशन के मुसाफिरखाने में मिला शव,संदिग्ध मौत से क्षेत्र में सनसनी, जांच जारी।
मुरैना रेलवे स्टेशन के मुसाफिरखाने में आज सुबह एक वृद्ध साधु मृत अवस्था में मिले।सूचना पर पहुंची जीआरपी ने जांच में उनकी पहचान पतिराम माहौर निवासी हजीरा,ग्वालियर के रूप में की।परिजनों ने बताया कि वे वर्षों पहले साधु बन गए थे और स्टेशन व मंदिरों के आसपास भिक्षा मांगकर जीवनयापन करते थे।पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।मर्ग क़ायम कर जांच जारी।