चंद्रदीप थाना क्षेत्र के अलीगंज बाजार में हुई गोलीबारी को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना में शामिल पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। उक्त जानकारी गुरुवार को 10 बजे दी गई। मंगलवार की शाम हुई गोलीबारी से इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। पुलिस ने पीड़ित पक्ष के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।