हज़ारीबाग: रामनवमी महोत्सव पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने किया भव्य सम्मान समारोह
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रामनवमी महोत्सव शोभायात्रा के उपलक्ष्य में भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता द्वारा शनिवार रात्रि 9 बजे उनके सेवा कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक गंगाधर दुबे एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।