भभुआ: रउता गांव में पति-पत्नी के विवाद में पति ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | Apr 1, 2026 रउता गांव में पति-पत्नी के आपसी विवाद में पति ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिया घटना बुधवार 3 बजे की बताई जाती है। जो अधौरा थाना क्षेत्र रउता गांव निवासी लालमुनि सिंह के 25 वर्षीय पुत्र शंकर सिंह बताया जाता है। सदर अस्पताल पहुंची पुत्र की मां कबूतरी देवी ने बताया कि पति-पत्नी के आपसी विवाद में झगड़ा हुआ था।