राघोपुर: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, राघोपुर में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार और छह हथियार बरामद
अवैध हथियारों की बरामदगी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत राघोपुर पुलिस ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। राघोपुर थाना क्षेत्र के तुरकाही गांव में संचालित एक मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। मौके से छह हथियार, तीन जिंदा कारतूस और हथियार निर्माण में प्रयुक्त कई उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। शनिवार की