सांगानेर: जयपुर में जगतपुरा रोड स्थित कैपिटल मॉल के पास बीती रात खड़ी कार में लगी भीषण आग, कुछ ही देर में जलकर बनी कबाड़
जयपुर के जगतपुरा रोड स्थित कैपिटल मॉल के पास बीती रात कार में अचानक भीषण लगने का मामला सामने है। खड़ी गाड़ी में लगी आग ने देखते ही देखते पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और घटना की सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया