सरायइनायत थाना पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त राजा पासी उर्फ राजा भारतीया निवासी कनेहटी थाना बहरिया को हबुसा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल के 4 शॉकर बरामद हुए हैं।रविवार लगभग 03 बजे पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।