सरगुजा संभाग के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संगठनों की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को अंबिकापुर स्थित गांधी चौक के श्री दुर्गा शक्ति पीठ में आयोजित की गई। दोपहर 11 बजे आयोजित इस बैठक में सरगुजा संभाग के विभिन्न जिलों से पहुंचे संघों और संगठनों के पदाधिकारियों व प्रतिनिधिमंडलों ने एक मंच पर आकर एकजुटता का परिचय दिया और 21 सूत्री एजेंडा को लेकर चर्चा हुआ।