जौनपुर: शिवपुर गांव में दो सौ वर्ष पुराने दुर्गा मंदिर की प्रतिमा खंडित, ग्रामीणों ने किया जाम
जौनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव स्थित लगभग दो सौ वर्ष पुराने प्राचीन दुर्गा मंदिर की प्रतिमा खंडित कर गोमती नदी किनारे फेंके जाने की घटना से क्षेत्र में तनाव फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने जफराबाद-बेलाव मार्ग पर करीब आधे घंटे तक प्रदर्शन कर जाम लगा दिया। गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे हरिओम पाठक ने मंदिर में प्रतिमा को सुरक्षित देखा था।