बालोद: नैनो उर्वरक से बढ़ी पैदावार, कृषक उन्नति योजना की राशि से किसान महमुद हसन बना रहे पक्का मकान
Balod, Balod | Jun 4, 2026 बालोद जिले के ग्राम फिरतुटोला के किसान महमुद हसन अंसारी नैनो उर्वरक के उपयोग से खेती में बेहतर उत्पादन हासिल कर रहे हैं। लगभग 7 एकड़ भूमि पर खेती करने वाले महमुद खरीफ सीजन में धान तथा रबी सीजन में चना और गेहूं की खेती करते हैं। वे प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति रेंगाडबरी से उन्नत बीज और खाद प्राप्त करते हैं तथा इस वर्ष भी समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज क