नावकोठी: नावकोठी के वैष्णवी दुर्गा मंदिर परिसर में भव्य महाआरती, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
नावकोठी प्रखंड के वैष्णवी दुर्गा मंदिर नावकोठी और एपीएस खेल मैदान के प्रांगण में दुर्गा महा आरती का भव्य आयोजन किया गया है। काशी विश्वनाथ बनारस के तर्ज पर महा आरती को देखने के लिए आसपास की लोगों की भारी भीड़ उमर रही है। काशी बनारस से आए पंडित के द्वारा देवी दुर्गा समेत विभिन्न देवी देवताओं का वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ महा आरती की जा रही है।