बालाघाट: जिले के आदिवासी अंचलों सरकारी स्कूलों का कायाकल्प, आदिवासी अंचल में शिक्षा के नए युग की दस्तक
जिले के आदिवासी अंचल में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। बुधवार लगभग दोपहर 12 बजे तक जिले की 268 जर्जर शासकीय स्कूलों का कायाकल्प कर उन्हें नए स्वरूप में विकसित किया गया है। वर्षों से जर्जर भवनों में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को अब सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। कभी भय और असुविधाओं के बीच संचालित होने वाली पढ