बिहिया: बहोरनपुर थाने की पुलिस ने गंगा नदी के समीप फेंकी गई अंग्रेजी शराब बरामद की
Behea, Bhojpur | May 16, 2025 बहोरनपुर थाना क्षेत्र के जवइनिया गांव के समीप गंगा नदी किनारे के पास फेंके गये भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को बहोरनपुर पुलिस ने जब्त कर लिया. थानाध्यक्ष सुशांत कुमार ने बताया कि जब्त किये गये शराब में रॉयल स्टेज ब्रांड के 750 एमएल मात्रा वाले 24 बोतल और 180 एमएल मात्रा वाले फु्रटीनुमा शराब के 7 पेटियों में भरे हुए 336 पैकेट शराब शामिल है.