बिहिया: बिहिया महथीन माई मंदिर के कोषाध्यक्ष सह व्यवसायी की हुई मौत, पूर्व विधायक ने परिजनों से की मुलाकात
Behea, Bhojpur | May 12, 2025 बिहिया महथीन माई मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष सह नगर के चर्चित व्यवसाय ओम प्रकाश गुप्ता के निधन के बाद जगदीशपुर के पूर्व विधायक सह राजद नेता भाई दिनेश बिहिया पहुंच, मृतक व्यवसाय ओमप्रकाश गुप्ता के पीड़ित परिजन से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। मिली जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश गुप्ता कई दिनों से बीमार चल रहे थे। जिनका इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई थी।