नारायणपुर: हाईवे ने छीन ली मासूमों की मुस्कान: ट्रक झोपड़ी पर पलटा, दो बच्चों समेत महिला की मौत
एनएच-31 किनारे रहने वाले एक गरीब परिवार पर शुक्रवार को ऐसा कहर टूटा कि पूरा इलाका गमगीन हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे बनी झोपड़ी पर पलट गया। हादसे के समय परिवार के लोग घर में सो रहे थे। हादसे में तीन वर्षीय बाबुल कुमार, चार वर्षीय राधा कुमारी और 50 वर्षीय इंदु देवी की मौत हो गई। दोनों मासूमों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि इंदु देवी ने