संग्रामपुर: संग्रामपुर के चांदपुरा के पास कार-बाइक की टक्कर, दो युवक घायल; एक भागलपुर रेफर।
संग्रामपुर तारापुर–संग्रामपुर मुख्य मार्ग पर चांदपुरा के समीप रविवार देर रात कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के मधुकरपुर निवासी 22 वर्षीय अनीश मांझी और राजेश मांझी के रूप में हुई है। दोनों असरगंज स्थित ससुराल अखाड़ी पूजा का प्रसाद खाने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अनि