बालाघाट: वट सावित्री व्रत: बालाघाट में महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए निर्जल व्रत रखा
बालाघाट में शनिवार को सुहागिन महिलाओं ने अखंड सौभाग्य, पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ श्रद्धा एवं आस्था से वट सावित्री व्रत रखा। महिलाओं ने निर्जल उपवास कर वट वृक्ष की प्रातः लगभग 10 बजे से पूजा-अर्चना की तथा रक्षा सूत्र बांधकर पति की लंबी आयु की प्रार्थना की। पूजन के दौरान महिलाओं ने सावित्री-सत्यवान की कथा का श्रवण किया और सात प्र