बैरसिया: भोपाल विधानसभा में चंदन चोरी कांड पर ACP मनीष भारद्वाज का बयान, CCTV खंगाल रहे, आरोपी जल्द गिरफ्तार होंगे
भोपाल विधानसभा में चंदन चोरी पर ACP मनीष भारद्वाज ने कहा, विधानसभा सचिवालय से मिली सूचना पर जांच जारी है, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे, हमने टीम गठित की है जल्द ही आरोपियों को दबोचेंगे। आपको बता दें कि शीतकालीन सत्र के दौरान जब अधिकारी-कर्मचारी विधानसभा पहुंचे तो पार्किंग में लगे चंदन के पेड़ों में से एक पेड़ पूरी तरह कटा मिला।