पनागर: बरेला के दिवरी पटपरा में ड्रीम रिसॉर्ट में बदइंतजामी,लापरवाही का 'ड्रीम', जिम्मेदार मौन
गर्मी के मौसम में राहत की तलाश में आने वाले सैलानियों की जान से बरेला क्षेत्र के रिसॉर्ट संचालक किस कदर खिलवाड़ कर रहे हैं, इसकी एक बेहद चौंकाने वाली तस्वीर देवरी पटपरा स्थित 'ड्रीम रिसॉर्ट' से सामने आई है। नाम 'ड्रीम' (सपना) है, लेकिन हकीकत किसी डरावने दुःस्वप्न जैसी है। रिसॉर्ट के स्विमिंग पूल का पानी इतना गंदा हो चुका है कि उसमें हरी काई जम गई है और बकायद