खरगोन जिले के भगवानपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम धूलकोट के पास शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही भगवानपुरा पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।