भितरवार: भितरवार मंडी में व्यापारियों की मनमानी, डाक की जगह बाहर धान खरीदने से किसान परेशान
भितरवार कृषि उपज मंडी में व्यापारियों की मनमानी के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का आरोप है कि व्यापारी डाक लगाकर धान खरीदने के बजाय चुनिंदा ट्रालियों पर बोली लगाकर शेष धान मंडी के बाहर ब्लैक में खरीद रहे हैं। इससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है।