पदमपुर: पदमपुर के सरकारी अस्पताल से हुई बाइक चोरी, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया चोरी का मुकदमा
पदमपुर के सरकारी अस्पताल से बाइक चोरी हो गई इस मामले में पदमपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। थाना अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि शुक्रवार शाम 5:00 हैप्पी सोनी ने थाने में हाजिर होकर कहा कि वह सरकारी अस्पताल गया था। जहा बाइक खड़ी की थी कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक चोरी कर ले गया। पदमपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।