पदमपुर: सीसी हैड के पास दो बाइकों की टक्कर में मृत दोनों युवकों के शवों का पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम, परिजनों को सौंपे गए शव
पदमपुर के सीसी हैड के पास दो बाईकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई थी हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी।पदमपुर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को करीब रात को 9:00 बजे दो बाईक की आमने सामने टक्कर हो गई थी हादसे में दो युवकों की मौत हो गई थी।एक युवक गजसिंहपुर का रहने वाला था जिसका जन्म दिवस भी था।वही एक अन्य मृतक साहूवाला का रहने वाला था