शनिवार को मिली जानकारी के मुताबिक विधानसभा शाहपुर में फोरलेन निर्माण कार्य के चलते लोगों को कोई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन या तो यहां पर लंबा जाम लग जाता है या फिर कई लोग दुर्घटना का शिकार भी हो जाते हैं।वहीं शनिवार को भी द्रमण से शाहपुर तक काफी लंबा जाम लग गया जिस वजह से वाहन चालक और यात्री काफी परेशान हुए।