राज्य सरकार के विकसित राजस्थान के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से नगर पालिका माउंट आबू के तत्वावधान में जिला स्तरीय ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर किया।उपखंड अधिकारी डॉ. अंशु प्रिया, डीएसपी गोमाराम चौधरी,पालिका आयुक्त आशुतोष आचार्य आदि मौजूद रहे