चंदिया: बीमारी से परेशान बुजुर्ग ने उठाया खौफनाक कदम, हसिया से गला काटकर दी जान
उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र के मझगंवा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। 65 वर्षीय सुकुआ चौधरी ने कथित रूप से हसिया से अपना गला काटकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर डायल-112 और चंदिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को शव घर के अंदर खून से लथपथ हालत में मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक लंबे समय से लकवा और अन्य बीमारियों से पीड़ित थे, जिससे वे