जखनिया: तालगांव मोलनापुर में भीषण आग का तांडव, 100 से ज्यादा बगीचे के पेड़ जलकर राख, गेहूं की फसल भी हुई प्रभावित
गाजीपुर के जखनिया विकासखंड क्षेत्र में भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी। तालगांव मोलनापुर गांव में अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आकर बगीचे के सौ से अधिक पेड़ जलकर राख हो गए, जबकि एक किसान की खड़ी गेहूं की फसल भी पूरी तरह जल गई। जानकारी के अनुसार बुधवार को बेशों नदी किनारे स्थित बगीचे और झाड़ियों में अचानक आग लग गई।