चतरा: परिसदन भवन के पास मुर्गियों से लदा वाहन बाइक पर पलटा, दो लोग गंभीर घायल, चतरा सदर अस्पताल में इलाज जारी
Chatra, Chatra | Apr 26, 2026 चतरा शहर स्थित परिसदन भवन के समीप एक सड़क हादसे में बाइक पर बैठे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रविवार के सवा दो बजे बताया जा रहा है कि मुर्गी लदा एक छोटा मालवाहक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बाइक के ऊपर पलट गया, जिससे बाइक पर बैठे दोनों लोग वाहन के नीचे दब गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक पर तीन लोग कहीं जा रहे थे।