पतरातू: भुरकुंडा: शितला मंदिर में लायंस क्लब द्वारा दुर्गा पूजा पर जरूरतमंदों को भोजन वितरण
भुरकुंडा पटेल नगर शितला मंदिर में लायंस क्लब ऑफ भुरकुंडा द्वारा दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण किया गया और मिठाइयां बांटी गई । सर्वप्रथम पूरे विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना कर मां को लड्डू का भोग चढ़ाया गया। इसके बाद लायंस क्लब द्वारा सैंकड़ों लोगों के बीच प्रसाद रूपी लड्डू और भोजन का वितरण किया गया।