ग्वालियर गिर्द: शिंदे की छावनी में दूषित पानी की समस्या से लोग परेशान, खाली बाल्टियों के साथ किया प्रदर्शन
शिंदे की छावनी इलाके में पिछले 5 दिनों से दूषित पानी की सप्लाई हो रही है इसे लेकर लोग परेशान है।महिलाएं दूरदराज इलाकों से पीने का पानी लेकर आने के लिए मजबूर है।खाली बाल्टियों के साथ स्थानीय लोगों और कांग्रेस नेता सुनील शर्मा ने प्रदर्शन किया और निगम प्रशासन को अल्टीमेटम दिया कि जल्द ही पानी की समस्या से निजात नहीं दिलाई गई तो वह निगम मुख्यालय का घेराव करेंगे