अहरौरा स्थित जय हिंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गुरुवार को स्कूल पहुंची करीब आधा दर्जन छात्राओं को ठंड लग गई। ठंड से उनकी हालत खराब हो गई। प्रधानाचार्य ने अभिभावकों को सूचना दी। हालांकि फर्स्ट एड की व्यवस्था स्कूल में नहीं था। छात्राओं को बाहर से इलाज करवाना पड़ा। इसके बाद अभिभावकों ने भी नाराजगी प्रकट की। विद्यालय परिवार की ओर से जगह-जगह अलाव जलवाया गया।