भीमपुर: भीमपुर में राष्ट्रीय सम्मान के साथ हुआ ध्वजारोहण, अतिथियों ने दिया उद्बोधन, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए प्रस्तुत
लोकतंत्र के इस महापर्व को भीमपुर के शासकीय संस्थानों में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जनपद पंचायत में जनपद पंचायत अध्यक्ष भैयालाल इरपाचे ने राष्ट्रीय सम्मान के साथ ध्वजारोहण किया इस दौरान तहसील कार्यालय पुलिस विभाग सहित शासकीय संस्थानों में वहां के मुख्य अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण को एक साथ सलामी दी गई।