टिब्बी थाना क्षेत्र के साली वाला गांव में शराब ठेके का ताला तोड़कर गले में रखी नकदी व सीसीटीवी केमरे का डीवीआर चुराने के आरोप में पुलिस ने दो अज्ञात बाइक सवार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रविवार शाम सात बजे मिली जानकारी के मुताबिक विनोद कुमार पुत्र राय सिंह जाट निवासी वार्ड सात सालीवाला ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।