गिर्वा: डबोक पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में फरार मुख्य आरोपी को थाना क्षेत्र से किया गिरफ्तार
Girwa, Udaipur | Jan 18, 2026 फतहनगर थाने में दर्ज अवैध मादक पदार्थ तस्करी के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी राकेश को डबोक पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम पूर्व में पकड़े गए आशीष कुमार ने बताया था, जिसके पास से 226 ग्राम अफीम और 555 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। एसपी योगेश गोयल के निर्देश पर एएसपी अंजना सुखवाल और एएसपी आशिमा वासवानी के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।