औरैया: रौतियापुर में सड़क हादसे में मृत युवक की हुई शिनाख्त, मृतक नोएडा से बाइक द्वारा बिहार जा रहा था, जेब में मिले एक लाख
सदर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई थी। यह दुर्घटना नेशनल हाईवे पर रौतियापुर के पास स्थित विनायक पेट्रोल पंप के सामने हुई। जहां सुबह करीब 6 बजे तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में