मेराल: मुहर्रम को लेकर मेराल प्रशासन सतर्क, विभिन्न गांवों में निकाला गया फ्लैग मार्च
आगामी मुहर्रम पर्व को शांति, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर प्रखंड प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी कड़ी में बुधवार को प्रखंड प्रशासन एवं पुलिस बल द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च बिकताम, पेंदली, पचफेड़ी, ओखरगाड़ा, दलेली समेत अन्य संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा। फ्लैग