मेरठ: सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मेरठ में कहा - गठबंधन की हवा निकल गई, नीतीश और जयंत गए अब गठबंधन में कौन बचा
Meerut, Meerut | Feb 24, 2024 मेरठ में एक शादी समारोह में पहुंचे सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जो विपक्षी गठबंधन हुआ था, जिस उद्देश्य से हुआ था, उस गठबंधन की हवा नीतीश कुमार ने निकाल दी। नीतीश एनडीए में आ गए, अब बची-कुची हवा जयंत ने निकाल दी। ममता ने बंगाल में जवाब दे दिया, और पंजाब में भी जवाब दे दिया गया। अब गठबंधन में कोई नहीं बचा।