पड़ोसी ने गालियां देते हुए की फायरिंग:जान बचाने के लिए युवक भागा तो पड़ोसी के बेटों ने घेरकर बेरहमी से पीटा ग्वालियर में पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए एक पड़ोसी ने युवक से गाली गलौज कर फायरिंग कर दी। जान बचाने के लिए युवक घटना स्थल से भागा तो आरोपी के बेटों ने उसे घेर लिया और बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट की है।