राहतगढ़: बहादुरपुर गांव में यादव ढाबा के पीछे से 313 पाव अवैध शराब, एक मोटरसाइकिल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
मामला करीब 11 बजे बहादुरपुर गांव यादव ढाबे के पास का है जहाँ पर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बहादुरपुर गांव यादव ढाबे के पीछे कुछ लोग अवैध शराब बेचने के लिये रखे हुए है,तत्काल मौके पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गई,,पुलिस को देखकर आरोपी मौके से भागने लगे,जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया ,तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से 313 पाव अबैध देशी शराब के जप्त किये गए।