आजमगढ़ जनपद के थाना सरायमीर की पुलिस ने मंदिर की दानपेटी चोरी करने वाले एक अभियुक्त को नकदी सहित गिरफ्तार किया है वही प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस के अनुसार दिनांक 27 जनवरी 2026 को थाना सरायमीर क्षेत्र के एक मंदिर से दानपेटी चोरी किए जाने के मामले में मुकदमा संख्या 29/2026 धारा 331(4)/305(डी) बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया था।