माण्डलगढ़: 14 साल पुरानी मिनी दमकल के भरोसे माण्डलगढ़
माण्डलगढ़। विधानसभा क्षेत्र में बढ़ती आगजनी की घटनाओं के बीच नगर पालिका की 14 साल पुरानी मिनी दमकल व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पूरे क्षेत्र के लिए केवल 500 लीटर क्षमता की जर्जर दमकल उपलब्ध है, जो कई बार आग पर समय रहते काबू पाने में नाकाम साबित हो रही है। क्षेत्र में हर साल खेतों, जंगलों और निजी संपत्तियों में आग लगने की घटनाएं सामने आती हैं, लेकिन आधुनिक दम