गाण्डेय: गांडेय स्टेडियम में आयोजित प्रखंड स्तरीय 65वीं सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल टूर्नामेंट सफलतापूर्वक हुई संपन्न
Gandey, Giridih | Jul 2, 2026
गांडेय स्टेडियम में आयोजित प्रखंड स्तरीय 65वीं सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल टूर्नामेंट एवं लिटिल चैंपियनशिप खेल प्रतिभाओं के जोश, जुनून और रोमांचक मुकाबलों के बीच गुरुवार क़ी शाम करीब साढ़े 4 बजे सफलतापूर्वक संपन्न हुई। पूरे दिन खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।