घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोगरी रेलवे गेट ओवरब्रिज निर्माण में लगातार हो रही देरी, बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें; कीचड़ से परेशान छात्र
बधुवार को घोड़ाडोगरी नगर में रेलवे गेट के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज का कार्य निर्धारित समय पर पूरा नहीं होने से आम नागरिकों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। बारिश शुरू होने के बाद स्थिति और भी गंभीर हो गई है। निर्माण कार्य अधूरा होने के कारण लोगों को सर्विस रोड का सहारा लेना पड़ रहा है, लेकिन यह मार्ग जगह-जगह कीचड़ और गड्ढों से भर गया है।