मैनपुरी: इटौरा में विवाहिता ओर उसके मायके वाले के साथ ससुरालियों ने की मारपीट, 6 लोग घायल
मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इटौरा निवासी अर्चना देवी पत्नी लेखपाल ने रविवार की शाम जानकारी देते हुए बताया कि उसके ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर आए दिन मारपीट करते है। वहीं जब उसके मायके के लोग अर्चना की शिकायत पर आए तो उनके साथ भी ससुराल वालों ने मारपीट की जिसमें 6 लोग घायल हो गए। मामले की शिकायत थाने पर की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।