रहटगांव: रहटगांव में सबसे अधिक 180.2 मिमी बारिश, जिले में अब तक औसतन 156.1 मिमी वर्षा दर्ज।
जिले में मानसून की गतिविधियां जारी हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान जिले में औसतन 2.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इस अवधि में सबसे अधिक 11 मिलीमीटर बारिश टिमरनी तहसील में रिकॉर्ड की गई, जबकि हरदा में 0.3 मिलीमीटर तथा खिरकिया, सिराली और रहटगांव में वर्षा दर्ज नहीं हुई।