तालबेहट: सागर कलेक्शन के पास दो मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर, तीन लोग गंभीर रूप से घायल, एक झांसी और दो जिला मेडिकल रेफर
तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में सागर कलेक्शन के पास दो बाइको की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें बताया गया तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया,जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया है, और उक्त मामले में डॉक्टर ने जानकारी देते हुए बताया एक को झांसी और दो को जिला मेडिकल रेफर किया है।